मंडला सड़क हादसे में तीन युवक मरे
भोपाल [ महामीडिया] मंडला जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। पिंडरई रोड पर नादिया के पास अज्ञात भारी वाहन ने बाइक सवार युवकों को पीछे से टक्कर मार दी जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है। मृतकों की पहचान उमेश सिंगौर (42) पिता चिरौंजी लाल सिंगौर निवासी ग्राम नादिया, भुवन सिंगौर (36) पिता मनीलाल सिंगौर निवासी ग्राम नादिया तथा मुन्ना भांवरें (50) पिता मंगल भांवरें निवासी पेटेगांव के रूप में हुई है।