शेट्टी ने ब्याज दरों में स्थिरिता को अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर बताया

शेट्टी ने ब्याज दरों में स्थिरिता को अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर बताया

भोपाल [ महा मीडिया] रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति  की बैठक शुरू हो चुकी है और बाजार की नजर ब्याज दरों पर टिकी हुई है। इस बीच स्टेट बैंक के चेयरमैन सीएस शेट्टी   ने कहा है कि फिलहाल ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करना अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर रहेगा। उनका मानना है कि इससे आर्थिक हालात स्थिर रहेंगे और विकास की रफ्तार बनी रहेगी। आज बुधवार को एक कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए शेट्टी  ने कहा कि बाजार भी इस बार ब्याज दरों में ‘पॉज’ की उम्मीद कर रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई पर नजर रखना जरूरी है लेकिन इस समय दरों में स्थिरता अर्थव्यवस्था के लिए मददगार साबित हो सकती है। शेट्टी ने निवेशकों से भी अपील की कि वह शेयर बाजार के रोजाना उतार-चढ़ाव को देखकर फैसले न लें उन्होंने कहा कि भारत को एक लंबी अवधि के अवसर के तौर पर देखना चाहिए। 

सम्बंधित ख़बरें