कल से पेट्रोल और डीजल से प्रतिबंध हटेंगे

कल से पेट्रोल और डीजल से प्रतिबंध हटेंगे

भोपाल [ महामीडिया] केंद्र सरकार ने  एक जुलाई से पेट्रोल और डीजल की बिक्री और वितरण पर लगी सभी अस्थायी पाबंदियों को हटाने का फैसला किया है। 12 जून को लगाए गए आदेश को वापस ले लिया गया है जिसके बाद किसी भी वाहन या ग्राहक के लिए प्रतिदिन 200 लीटर डीजल खरीदने की सीमा समाप्त हो गई है। फैक्ट्रियों, ट्रांसपोर्ट कंपनियों और अन्य औद्योगिक उपभोक्ताओं को फिर से आम पेट्रोल पंपों से अपनी जरूरत के अनुसार ईंधन खरीदने की अनुमति मिल गई है। पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है कि अब देश में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई सामान्य हो गई है । ईंधन की उपलब्धता पर्याप्त है और हालात में सुधार होने के बाद इन पाबंदियों की जरूरत नहीं रह गई है। 

सम्बंधित ख़बरें