म.प्र.में भीषण गर्मी का असर
भोपाल [ महामीडिया] म.प्र.में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुँच गया है। राजगढ़ और नौगांव जैसे शहरों में लू की स्थिति बनी हुई है। । राज्य के खजुराहो में पारा रिकॉर्ड 46.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत न मिलने की चेतावनी जारी की है। राजधानी भोपाल सहित आसपास के क्षेत्रों में भी तेज धूप और गर्मी का असर देखा जा रहा है। यहाँ पारा लगातार 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर बना हुआ है। दिन के समय गर्म हवाएं चल रही हैं और सड़कों पर आवागमन प्रभावित हो रहा है।
भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए निम्न सावधानियां बरतें:
1 पर्याप्त मात्रा में पानी, नींबू पानी, छाछ, और नारियल पानी का सेवन करते रहें।
2 तेज धूप (विशेषकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच) में घर से बाहर न निकलें।
3 तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी जैसे पानी से भरपूर फलों को अपनी डाइट में शामिल करें।
4 हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें।