मुरैना ट्रेन हादसे की जांच होगी 

मुरैना ट्रेन हादसे की जांच होगी 

भोपाल [ महामीडिया] मुरैना ट्रेन हादसे की जांच होगी । इस ट्रेन हादसे में चार लोगों की जान चली गई थी । मरने वाले चारों उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। ट्रेन में आग लगने की अफवाह के बाद उदयपुर-इंटरसिटी एक्सप्रेस से यात्री घबराकर नीचे उतर गए। इसी दौरान आ रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी जान चली गई। मुरैना में हुए ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाली कंचन सिंह (25) पत्नी मोहित निवासी मेरठ, शकुंतला सिंह (60) पत्नी भूरा सिंह निवासी रुनकता (आगरा), आफरीन (25) पत्नी नदीम और उनका चार वर्षीय बेटा नदीम खान की जान चली गई थी ।

सम्बंधित ख़बरें