सुप्रसिध्य अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का जन्म दिन आज 

सुप्रसिध्य अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का जन्म दिन आज 

भोपाल [ महामीडिया] बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज 15 मई को अपना जन्मदिन मना रही हैं। माधुरी बॉलीवुड की वो अदाकारा हैं, जिनकी फिल्में आते से ही सुपरहिट हो जाती हैं। अपने जमाने में माधुरी की हर अदा पर लोग फिदा थे। एक्ट्रेस अपने किरदार को बेस्ट बनाने में जी-जान लगा देती थीं। माधुरी का परफेक्ट डांस भी लोगों को हैरान कर देता था। माधुरी एक कमाल की डांसर भी हैं। माधुरी ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की है। साथ ही उनका हर एक किरदार लोगों के दिलों में बस जाता था। माधुरी के जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपको उनके कुछ बेहतरीन किरदारों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बाद माधुरी ने एक के बाद एक हिट फिल्में देकर बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में अपना नाम शामिल किया। माधुरी की हिट फिल्मों की लिस्ट में राम-लखन, प्रेम ग्रंथ, हम आपके हैं कौन, हम तुम्हारे हैं सनम, ये रास्ते हैं प्यार के, दिल तो पागल है, देवदास, अंजाम, बेटा, दिल, राजा समेत कई फिल्में शामिल हैं। इन सभी फिल्मों में माधुरी के लुक्स ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

सम्बंधित ख़बरें