मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय के छापे

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय के छापे

भोपाल [ महामीडिया] प्रवर्तन निदेशालय [ ED] ने आज शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में कई ठिकानों पर नए सिरे से छापामारी की है। कोलकाता पुलिस के पूर्व अधिकारी शांतनु सिन्हा और हिस्ट्रीशीटर बिश्वजीत पोद्दार उर्फ सोना पप्पू से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में कार्रवाई की गई है। प्रवर्तन निदेशालय की टीमें कोलकाता और मुर्शिदाबाद में कुल नौ जगहों पर तलाशी अभियान चला रही हैं। इस छापामारी का उद्देश्य  मामले से जुड़े और सुराग और दस्तावेज जुटाना है।

सम्बंधित ख़बरें