महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में सर्वाधिक गर्मी
भोपाल [ महामीडिया] देश में आज से नौतपा की शुरुआत भी हो गई है। इसका मतलब है कि अगले 9 दिन और ज्यादा गर्मी रहेगी। विदर्भ क्षेत्र का ब्रह्मपुरी लगातार सबसे गर्म शहर है। यहां तापमान 47.2°C है जो सामान्य से 4.6°C ज्यादा है। उत्तर प्रदेश में बांदा 46.8°C तापमान के साथ सबसे गर्म जिला रहा। इसके अलावा प्रयागराज और उरई में 45.6°C, झांसी में 45.6°C, आगरा में 45.4°C और हमीरपुर में 45.2°C तापमान रिकॉर्ड हुआ। नौगांव और खजुराहो में सबसे ज्यादा तापमान 45.8°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और मध्य भारत में 29 मई से मौसम बदल सकता है।