तेलंगाना में लू से 16 लोगों की मौत
भोपाल [ महामीडिया] देश का अधिकांश हिस्सा तेज गर्मी और लू की चपेट में है। तेलंगाना राज्य में लू की चपेट में आने के कारण 16 लोगों की मौत हो गई है । जयशंकर भूपलपल्ली जिले में चार लोगों की मौत हुई है जबकि वारंगल, करीमनगर और निजामाबाद में तीन-तीन और जोगुलम्बा गडवाल, रंगा रेड्डी और सूर्यापेट जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।