अपकमिंग वेब सीरीज 'ब्राउन' का टीजर रिलीज
भोपाल [ महा मीडिया] करिश्मा कपूर लंबे समय बाद एक अलग और गंभीर किरदार में वापसी करने जा रही हैं। उनकी आगामी वेबसीरीज Brown का पहला टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें अभिनेत्री एक सख्त और ईमानदार पुलिस अधिकारी के रोल में नजर आ रही हैं। टीजर रिलीज होने के बाद फैंस के बीच सीरीज को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। रोमांटिक और फैमिली फिल्मों के लिए पहचानी जाने वाली करिश्मा इस बार एक डार्क और इंटेंस किरदार निभाती दिखेंगी।