भोपाल में आपदा प्रबंधन की मॉकड्रिल आज
भोपाल [ महामीडिया]
भोपाल में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से 26 मई को एक मॉकड्रिल होगी। यह अभ्यास पूरी तरह पूर्व नियोजित है जिसका उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न विभागों और एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत करना है । इस मॉकड्रिल के दौरान आज भोपाल में सायरन की आवाज गूंजेगी और एंबुलेंस-फायर ब्रिगेड दौड़ेंगी।