फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में तीन संगीतकार प्रस्तुति देंगे
भोपाल [ महामीडिया] 19 जुलाई को होने वाले 'द फीफा वर्ल्ड कप फाइनल' में न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में एक ऐतिहासिक प्रस्तुति देखने को मिलेगी। मशहूर बैंड 'कोल्डप्ले' के क्रिस मार्टिन द्वारा तैयार और 'ग्लोबल सिटिजन' द्वारा प्रोड्यूस किए जा रहे इस इवेंट के 'हाफ-टाइम शो' में मैडोना, शकीरा और साउथ कोरियन बॉयबैंड बीटीएस परफॉर्म करने वाले हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि तीनों ने ही इस 11 मिनट की लाइव परफॉर्मेंस के लिए एक भी पैसा चार्ज नहीं किया है। इस बार बीटीएस बैंड, शकीरा और मैडोना तीनों ही फीफा वर्ल्ड कप 2026 में परफॉर्म करेंगे । मैडोना और शकीरा दुनिया की दो सबसे प्रसिद्ध और प्रभावशाली पॉप संगीतकार हैं मैडोना को उनकी शैली बदलने और 'क्वीन ऑफ पॉप' के रूप में जाना जाता है वहीं शकीरा अपनी बेजोड़ आवाज, ऊर्जावान नृत्य और 'वाका वाका' जैसे गानों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं।