जेनिफर बनीं मिस यूनिवर्स
मुंबई [महामीडिया]
मिस यूनिवर्स का आयोजन प्यूर्टो रिको की राजधानी सैन जुआन में हुआ। प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो मिस यूनिवर्स-2026 बनीं। जेनिफर मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली विवाहित महिला और मां बन गई हैं।डोमिनिकन रिपब्लिक की मेलिसा नुनेज फर्स्ट रनर-अप रहीं। वेनेजुएला की क्लारा वेगास गोएट्ज सेकेंड रनर-अप और फिलीपींस की बी मिलान-विंडोर्स्की थर्ड रनर-अप बनीं।