गुजरात सड़क हादसे में म.प्र.के चार श्रमिक मरे
मुंबई [महा मीडिया] गुजरात के भुज में मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना गुजरात के भुज में मंगलवार को हुई जब मजदूर काम से लौटने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली की छांव में बैठकर खाना खा रहे थे पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी जिससे ट्रॉली पलट गई और आसपास बैठे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। मृतकों में झाबुआ जिले के संदला गांव निवासी पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। हादसे में कई अन्य मजदूरों के घायल होने की भी जानकारी है।