कन्नड़ फिल्म निर्देशक भगवान का निधन

कन्नड़ फिल्म निर्देशक भगवान का निधन

नईदिल्ली [ महामीडिया]  कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है, निर्देशक एसके भगवान का बेंगलुरु में निधन हो गया। वो 90 साल के थे और पिछले दो महीने से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। बीते साल दिसंबर महीने में उन्हें खराब तबीयत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आंतिम सांस ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने एसके भगवान के निधन को शोक जताते हुए ट्वीट किया। उन्हें ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'कन्नड़ फिल्म उद्योग के प्रसिद्ध निर्देशक एसके भगवान की मौत की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान उनके परिवार को इस दर्द को सहन करने की शक्ति दें।' 

सम्बंधित ख़बरें