फिल्म बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस में जोरदार प्रदर्शन
भोपाल [महामीडिया] सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 ने सिर्फ 8 दिनों में 230 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। हालांकि दमदार ओपनिंग वीकेंड के बाद वीकडेज में कमाई थोड़ी घटी, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने एक हफ्ते में दुनियाभर में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।बॉर्डर 2 ने आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को भारत में 11 करोड़ रुपए की कमाई की। सातवें दिन फिल्म ने 11.25 करोड़ रुपए कमाए थे। इस तरह भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 235.25 करोड़ रुपए हो चुकी है।अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो भारत से ग्रॉस कमाई 281.5 करोड़ रुपए है। विदेशों से फिल्म ने करीब 41 करोड़ रुपए कमाए हैं। इस तरह कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 322.5 करोड़ रुपए पहुंच गया है। इस रफ्तार से फिल्म के दूसरे वीकेंड पर 350 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है।