अमेरिका में पाँच लाख प्रवासियों का अस्थायी दर्जा खत्म होगा

अमेरिका में पाँच लाख प्रवासियों का अस्थायी दर्जा खत्म होगा

मुंबई [महामीडिया] डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाला अमेरिकी प्रशासन एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है।  बाइडन सरकार में शुरू किए गए एक कार्यक्रम के तहत अमेरिका में कानूनी रूप से आए 5.32 लाख से ज्यादा प्रवासियों का अस्थायी दर्जा अब खत्म किया जाएगा। इसकी जानकारी शुक्रवार को ‘फेडरल रजिस्टर’ पर जारी एक नोटिस में दी गई। यह फैसला उन लोगों पर लागू होगा जो क्यूबा, निकारागुआ, हैती और वेनेजुएला से आए थे और जिन्हें ‘ह्यूमैनिटेरियन पारोल’ के जरिए अमेरिका में आने और काम करने की इजाजत दी गई थी। अब यह सुविधा अप्रैल के अंत से खत्म कर दी जाएगी। अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी के अनुसार जिन लोगों के पास अमेरिका में रहने के लिए कोई और वैध दस्तावेज नहीं होगा उन्हें देश छोड़ना होगा या फिर उन्हें बाहर निकाला जाएगा।

 

सम्बंधित ख़बरें