ओंकारेश्वर मंदिर की मानव सेवा के लिए अनूठी पहल
भोपाल [ महामीडिया] ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करने हेतु इसे आस्था और मानव सेवा से जोड़ने की एक अनूठी पहल शुरू की है इसके तहत, रक्तदान करने वाले भक्तों को 3-4 घंटे की लंबी लाइनों से मुक्ति दिलाकर सीधे वीआईपी दर्शन की सुविधा दी जाती है 18 से 60 वर्ष के स्वस्थ श्रद्धालु (वजन कम से कम 45 किलो) मंदिर के पास बने कलेक्शन सेंटर पर रक्तदान कर सकते हैं लगभग 20 मिनट की रक्तदान प्रक्रिया के बाद, डोनर और उनके परिवार (दो अन्य सदस्यों सहित) को तुरंत वीआईपी प्रवेश पास दिया जाता है रक्तदान के पश्चात श्रद्धालुओं को रिफ्रेशमेंट, प्रमाण पत्र, बाबा ओंकारेश्वर का प्रसाद और एक चित्र भेंट किया जाता है इस योजना से न केवल मंदिर में स्वैच्छिक रक्तदान करने वालों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है बल्कि खंडवा और आसपास के जिलों के ब्लड बैंकों में भी आपात स्थितियों के लिए रक्त का पर्याप्त भंडार सुनिश्चित हुआ है । ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में नर्मदा और कावेरी नदी के संगम पर स्थित एक अत्यंत पवित्र तीर्थस्थल है।