म.प्र. के प्रसिद्ध शक्तिपीठ
मैहर [ महा मीडिया] मैहर का माता शारदा देवी मंदिर मध्य प्रदेश के नए बने मैहर ज़िले में त्रिकूट पर्वत पर लगभग 600 फीट की ऊँचाई पर स्थित एक प्रसिद्ध शक्तिपीठ है । यहाँ पहुँचने के लिए लगभग 1,001 सीढ़ियाँ चढ़नी पड़ती हैं। इसके अलावा तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए यहाँ रोपवे की भी व्यवस्था उपलब्ध है । यह स्थान 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। मान्यता है कि यहाँ माता सती का हार गिरा था जिस कारण इसे 'माई' और 'हार' मिलाकर 'मैहर' कहा गया । मंदिर सुबह 5:00 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 1:30 बजे से रात 9:00 बजे तक खुला रहता है । ऐसी मान्यता है कि महान योद्धा आल्हा और उदल इसी स्थान पर माता की पूजा करते थे। स्थानीय लोगों का मानना है कि आज भी आल्हा रात के समय सबसे पहले आकर माता की पूजा करते हैं । पवित्र मा शारदा मंदिर मध्य प्रदेश के मैहर जिले के ग्राम मैहर में स्थित है। यह स्थान सड़क और ट्रेन मार्ग से जुड़ा हुआ है। मंदिर त्रिचूट पर्वत पर 600 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। तीर्थस्थल तक पहुंचने के लिए 1001 सीढ़ियों पर चढ़ना है। मैहर तक पहुंचने के लिए निकटतम हवाई अड्डा, जबलपुर, खजुराहो और इलाहाबाद है। इन हवाई अड्डों से आप ट्रेन, बस या टैक्सी से आसानी से मैहर तक पहुंच सकते हैं। जबलपुर से मैहर दूरी 150 किलोमीटर खजुराहो से मैहर दूरी 130 किलोमीटर इलाहाबाद से मैहर दूरी 200 किलोमीटर है।