जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा 16 जुलाई से

जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा 16 जुलाई से

भोपाल [ महामीडिया] जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा 2026 की शुरुआत गुरुवार 16 जुलाई 2026 को होगी ।  यह भव्य उत्सव हर साल आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से प्रारंभ होकर 9 दिनों तक चलता है जिसमें भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ गुंडिचा मंदिर जाते हैं। यह विश्व प्रसिद्ध यात्रा पुरी के मुख्य मंदिर से शुरू होकर 'बड़ा डंडा' मार्ग से होते हुए लगभग 3 किलोमीटर दूर गुंडिचा मंदिर तक जाती है।लाखों भक्त इन विशाल लकड़ी के रथों को खींचते हैं।  16 जुलाई को शाम ठीक 4:00 बजे मेला मैदान स्थित प्रसिद्ध श्री प्यारे रामजी महाराज मंदिर में भगवान का विशेष पूजन-अर्चन और महाभोग लगाया जाएगा। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान जगन्नाथ रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे। 

सम्बंधित ख़बरें