सोमवती अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

सोमवती अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

भोपाल [ महामीडिया] हरिद्वार में अधिकमास में पड़ रही आज  सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। आज सोमवार को अमावस्या होने के कारण इस विशेष संयोग को अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर देश भर के प्रमुख तीर्थस्थलों में लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। यह दिन हिंदू धर्म में अत्यधिक शुभ माना जाता है जहाँ पवित्र नदियों में स्नान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। सोमवती अमावस्या के दिन गंगा स्नान करना व्यक्ति को अश्वमेध यज्ञ के समान फल  देता है। । इस दौरान तीर्थस्थलों पर भारी भीड़ जुटी। श्रद्धालुओं ने गंगा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान कर पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। 

सम्बंधित ख़बरें