निर्जला एकादशी 25 जून को
भोपाल [ महामीडिया]
ज्येष्ठ माह की निर्जला एकादशी को सभी एकादशियों में महत्वपूर्ण माना जाता है। इस व्रत को करने से पूरे वर्ष की एकादशियों के बराबर पुण्य और फल प्राप्त होता है। साथ ही भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। इस बार वैष्णव और गृहस्थ दोनों निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को ही रखेंगे क्योंकि इस बार 25 जून को सूर्योदय के समय एकादशी तिथि मिल रही है।
ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत - 24 जून को शाम 06 बजकर 12 मिनट पर।
ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का समापन - 25 जून को रात 08 बजकर 09 मिनट पर।
व्रत पारण करने का समय - 26 जून को सुबह 05 बजकर 25 मिनट से 08 बजकर 13 मिनट तक।