पीतांबरा पीठ धार्मिक कारिडोर की तैयारियां शुरू

पीतांबरा पीठ धार्मिक कारिडोर की तैयारियां शुरू

भोपाल [महा मीडिया] 

 

मध्य प्रदेश के पीतांबरा पीठ मंदिर में मुख्य प्रवेश द्वार से धूमावती माता मंदिर महाकाल लोक की तर्ज पर भव्य धार्मिक कारिडोर के रूप में विकसित होगा। द्वार से लेकर माता के दर्शनों तक लगभग 500 मीटर की दूरी तक श्रद्धालुओं के आकर्षण के लिए पारंपरिक नागर शैली के प्रवेश द्वार, छतरियां, स्तंभयुक्त गलियारे और आकर्षक पत्थर की नक्काशी विकसित करने की तैयारी है। श्रीपीताम्बरा पीठ ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।  पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जयपुर की एक आर्किटेक्ट कंपनी से इसकी पूरी कार्य योजना तैयार करवाई है। श्री पीतांबरा पीठ मध्य प्रदेश के दतिया जिले में स्थित एक अत्यंत प्रसिद्ध और चमत्कारी हिंदू मंदिर व शक्तिपीठ है

सम्बंधित ख़बरें