भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां अंतिम दौर में

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां अंतिम दौर में

भोपाल [ महा मीडिया] भगवान श्रीजगन्नाथ की रथयात्रा को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। पुरी के जिलाधिकारी दिव्य ज्योति परिदा ने बताया कि लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुचारू और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई है।  प्रशासन के अनुसार भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के तीनों रथों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। वहीं, शहर में सड़कों की मरम्मत, बैरिकेडिंग और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। भीषण गर्मी और संभावित बारिश से निपटने के लिए पानी के छिड़काव और जल निकासी की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। । यह पवित्र यात्रा 16 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक आयोजित की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें