रंभा तीज पर्व कल

रंभा तीज पर्व कल

भोपाल [ महामीडिया] हर वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रंभा तीज का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन विभिन्न अप्सराओं की पूजा करने से सौभाग्य, समृद्धि और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन विभिन्न अप्सराओं की पूजा करने से सौभाग्य, समृद्धि और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होती है। विवाहित महिलाएं इस दिन सोलह श्रृंगार कर व्रत रखती हैं और भगवान शिव तथा माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं। यह व्रत खास तौर पर पति की दीर्घायु और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना के लिए रखा जाता है। अविवाहित लड़कियां भी अच्छे वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत करती हैं।

सम्बंधित ख़बरें