बाबा बर्फानी के श्रद्धालुओं का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

बाबा बर्फानी के श्रद्धालुओं का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

भोपाल [ महामीडिया] आज से अगले 57 दिन ग्रेटर हिमालय की ऊंची वादियों में बाबा बर्फानी के जयकारे गूंजेंगे। अमरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है। 28 अगस्त तक 4 लाख से ज्यादा श्रद्धालु 3,888 मीटर पर स्थित पवित्र गुफा में प्राकृतिक रूप से बने शिवलिंग के दर्शन कर सकेंगे। गुरुवार को पहले जत्थे को जम्मू के भगवती बेस कैंप से बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना किया गया था। जत्थे में 4,822 तीर्थयात्री शामिल थे जो 259 वाहनों के सुरक्षा घेरे में रवाना हुए। 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंच गया है।

सम्बंधित ख़बरें