महाकाल शिव मंदिर को प्राचीन स्वरुप दिया जायेगा
भोपाल [ महामीडिया]
ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में भूगर्भ से प्राप्त एक हजार साल पुराना शिव मंदिर एक बार फिर अपने पुरातन स्वरूप में नजर आने लगा है। राजस्थान के कुशल कलाकार मंदिर के पुनर्निर्माण में एक हजार साल पुरी उसी स्थापत्य शैली का उपयोग करते हुए पत्थरों को तराश रहे हैं। पुरातत्व विभाग के अनुसार आने वाले दो माह में मंदिर की करीब 20 फीट आकर ले लेगा। मंदिर की अधिकतम ऊंचाई करीब 36 फीट रहने का अनुमान है। एक हजार साल पुराने इस शिव मंदिर की पुर्नस्थापना में भी उसी कालखंड की शिल्प शैली तथा पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है। लगभग 37 फीट ऊंचे इस मंदिर के निर्माण में 95 प्रतिशत पुराने पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है।