इस बार गजकेसरी योग में गुप्त नवरात्र
भोपाल [ महामीडिया] आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा 15 जुलाई से गुप्त नवरात्र का आरंभ होगा। इस बार गुप्त नवरात्र 9 दिन तक रहेगी। इसका शुभारंभ 12 साल बाद गजकेसरी योग और बुध पुष्य योग के दुर्लभ संयोग में हो रहा है। गजकेसरी योग में गुप्त नवरात्रि का आना अत्यंत दुर्लभ और शुभ माना जाता है। यह अद्भुत संयोग 12 वर्ष बाद बनता है इस दौरान गुरु और चंद्रमा की युति से बने गजकेसरी राजयोग के प्रभाव से साधकों को धन, बुद्धि और ज्ञान में वृद्धि के साथ तंत्र-मंत्र व गुप्त साधना में शीघ्र सिद्धि प्राप्त होती है। वर्षभर में चार नवरात्र आते हैं जिनमें दो गुप्त और दो प्रकट होते हैं। आषाढ़ और माघ मास के नवरात्र गुप्त नवरात्र कहलाते हैं जबकि चैत्र और अश्विन मास के नवरात्र प्रकट नवरात्र माने जाते हैं। साधना, उपासना तथा गुप्त विद्याओं के लिए गुप्त नवरात्र विशेष महत्व रखती है।