भोपाल [ महा मीडिया] 29 जून सोमवार को वट पूर्णिमा व्रत किया जाएगा। वट पूर्णिमा व्रत में सुहागिन महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं और परिवार की लंबी उम्र, सुख-शांति और सौभाग्य की कामना करती हैं। वट पूर्णिमा मुख्य रूप से विवाहित हिंदू महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए रखा जाने वाला व्रत है। यह व्रत ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह त्योहार उत्तर और पश्चिम भारत के साथ-साथ महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारतीय राज्यों में बहुत श्रद्धा के साथ मनाया जाता है