विनायकी चतुर्थी का योग आज

विनायकी चतुर्थी का योग आज

भोपाल [ महामीडिया] आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है। इसे विनायकी चतुर्थी कहते हैं। चतुर्थी के स्वामी गणेश जी माने गए हैं क्योंकि इसी तिथि पर उन्होंने अवतार लिया था। गणेश जी के भक्त सालभर की सभी चतुर्थियों पर व्रत-उपवास और भगवान की विशेष पूजा करते हैं। ज्येष्ठ मास के व्रत-पर्व अक्षय पुण्य देने वाले माने गए हैं। इस साल अधिकमास की वजह से यह महीना 59 दिनों का है। अधिकमास खत्म हो चुका है और ज्येष्ठ का अंतिम पक्ष यानी शुक्ल पक्ष चल रहा है। ज्येष्ठ 29 जून को पूर्णिमा के साथ खत्म होगा।  हैं।

सम्बंधित ख़बरें