नवीनतम
परिवर्तिनी एकादशी आज
नई दिल्ली (महामीडिया): हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का बड़ा महत्व माना गया है। साल 2025 में परिवर्तिनी एकादशी आज मनाई जा रही है। यह तिथि भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पड़ती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा में करवट बदलते हैं। इसी कारण इसे परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है।
इस दिन भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि व्रत और कथा का पाठ करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। भक्तजन उपवास रखते हैं और भगवान विष्णु का विशेष पूजन करते हैं।
धर्म ग्रंथों के अनुसार, परिवर्तिनी एकादशी का पालन करने से जन्म-जन्मांतर के दोष समाप्त हो जाते हैं। व्रत करने वाला भक्त विष्णु लोक की प्राप्ति करता है। इसलिए इसे मोक्षदायिनी एकादशी भी कहा जाता है।