चीनी कंपनी हुआवेई पर अरबों डॉलर का जुर्माना लगेगा
मुंबई [महा मीडिया]
अमेरिका की एक अदालत ने चीन की बड़ी टेक कंपनी हुआवेई को अमेरिकी कंपनियों की तकनीक चुराने, ईरान से चोरी-छिपे कारोबार करने और बैंक से धोखाधड़ी के मामले में दोषी पाया है।चीनी कंपनी पर लगे 12 में से 10 आरोप सही माने गए हैं। अब सितंबर 2027 में सजा सुनाई जाएगी। हुआवेई पर अरबों डॉलर का जुर्माना लग सकता है।कंपनी पर आरोप था कि उसने अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद ईरान जैसे देशों से कारोबार किया और इसकी जानकारी बैंकों से छिपाई। हुआवेई चीन की एक प्रमुख बहुराष्ट्रीय कंपनी है जिसकी स्थापना 1987 में रेन ज़्हेंगफेई ने की थी। इसका मुख्यालय शेन्ज़ेन में है और यह दुनिया की सबसे बड़ी दूरसंचार उपकरण तथा स्मार्टफोन डिवाइस निर्माताओं में से एक है।