उ.प्र. में गंगा और घाघरा सहित 15 प्रमुख नदियां उफान पर
जयपुर [ महा मीडिया] उ.प्र. के कई हिस्सों में बारिश थमने के बावजूद गंगा, शारदा और घाघरा समेत 15 प्रमुख नदियां खतरे के निशान के करीब या ऊपर बह रही हैं। उत्तर प्रदेश के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गंगा, शारदा समेत 15 नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं। गोंडा में घाघरा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है जिससे 30 गांव टापू बन गए हैं और 25,000 से अधिक लोग फंस गए हैं। उन्नाव में सई नदी का पानी दर्जनों गांवों में घुस गया है जबकि लखनऊ और बाराबंकी के निचले इलाकों में भी पानी भर गया है।