मैहर सड़क हादसे में दमोह के दो लोग मरे

मैहर सड़क हादसे में दमोह के दो लोग मरे

भोपाल [ महामीडिया] 

मैहर जिले में आज शनिवार तड़के हुए सड़क हादसे में दमोह के दो प्रतिष्ठित लोगों की मौत हो गई। ग्राम पोड़ी के पास सुबह करीब चार बजे गया जी से लौट रही कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार डॉक्टर संजय गंगेले और उनके भाई प्राचार्य सुधीर गंगेले की मौत हो गई। दुर्घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंगेले परिवार के सदस्य गया जी से वापस दमोह लौट रहे थे। इसी दौरान मैहर के ग्राम पोड़ी के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

सम्बंधित ख़बरें