म.प्र.में छह हजार व्यावसायिक प्रशिक्षकों को बड़ी राहत

म.प्र.में छह हजार व्यावसायिक प्रशिक्षकों को बड़ी राहत

भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र. के विद्यालयों में व्यवसायिक शिक्षा से जुड़े आउटसोर्स व्यवसायिक शिक्षकों को अब कोई नई कम्पनी सेवा से नहीं हटा पाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके आदेश जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश में अलग-अलग ट्रेड के लिए काम कर रहीं 13 कंपनियों का एग्रीमेंट खत्म कर नई कंपनियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है लेकिन नई कंपनियों को पहले से काम कर रहे कर्मचारियों को सेवा में रखना होगा। उन्हें कम्पनी हटा नहीं सकेगी। प्रदेश में ऐसे शिक्षकों की संख्या 6 हजार है। स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा से जुडे़ आउटसोर्स व्यावसायिक शिक्षक यथावत काम करते रहेंगे। समग्र शिक्षा की ओर 13 कंपनियों का एग्रीमेंट खत्म करते हुए व्यावसायिक प्रशिक्षकों को यथावत काम करते रहने का आदेश जारी किया गया है। व्यावसायिक शिक्षा में 50 से अधिक कंपनियां काम करती हैं जो आउटसोर्स व्यावसायिक प्रशिक्षकों को लगातार परेशान करती थीं।

सम्बंधित ख़बरें