म.प्र. में आठ वर्षों से सहकारी समितियों के चुनाव लंबित
भोपाल [ महा मीडिया]
म.प्र. में वर्ष 2018 से प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों , जिला सहकारी बैंकों और अपेक्स बैंक के चुनाव लगभग आठ वर्षों से लंबित हैं। आखिरी बार प्राथमिक समितियों के चुनाव 2013 में हुए थे, जिनका कार्यकाल 2018 में समाप्त हो गया था। इसके बाद से कोरोना काल, सदस्यता सूची के प्रारूप में बदलाव, कर्जमाफी और अदालती मामलों के कारण चुनाव टलते रहे हैं। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे के बाद इन लंबे समय से अटके चुनावों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं फिर से तेज हो गई हैं और किसानों तथा स्थानीय नेताओं को उम्मीद है कि जल्द ही चुनाव प्रक्रिया पर कोई दिशा-निर्देश मिल सकता है।