एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट में पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिरा
मुंबई [महा मीडिया] भारत ने एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पाकिस्तान के विरुद्ध 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाए। यह भारत का पाकिस्तान के विरुद्ध टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर है। अभिषेक वर्मा ने 28 बॉल पर 61 और तिलक वर्मा ने 22 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए। उत्तर में पाकिस्तानी टीम ने 8 ओवर में 3 विकेट पर 52 रन बना लिए हैं। कप्तान साहिबजादा फरहान 10, उस्मान खान 3 और माज सदाकत 23 रन बनाकर आउट हुए।