आधे म.प्र. में आधी बारिश
भोपाल [ महामीडिया] म.प्र. के आधे हिस्से में सूखे जैसे हालात हैं। 55 में से 30 जिलों में सामान्य बारिश का कोटा पूरा नहीं हुआ है। इनमें भी 11 जिले ऐसे हैं जहां 80% से कम पानी गिरा। आलीराजपुर में तो आधी बारिश भी नहीं हुई।पश्चिमी हिस्से, यानी इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर-चंबल संभाग में 12% तक कम पानी गिरा। पूर्वी हिस्से जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में 4% ज्यादा बारिश हुई। प्रदेश में की सामान्य बारिश औसत 37.3 इंच है इस बार 35.6 इंच पानी ही गिरा जो ओवर-ऑल 4% कम है। अनियमित बारिश से फसल, पेयजल और उद्योग पर असर पड़ सकता है । राज्य के 55 में से 30 जिलों में सामान्य बारिश का कोटा पूरा नहीं हुआ है।