तिरुपति की फॉर्मा कंपनी में बॉयलर फटने से पांच लोग मरे

तिरुपति की फॉर्मा कंपनी में बॉयलर फटने से पांच लोग मरे

भोपाल [ महा मीडिया] तिरुपति में श्री सिटी की एक फॉर्मा कंपनी में बॉयलर फट गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है वहीं 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। धमाकों के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है। अभी तक मृतकों की पहचान उजागर नहीं की है और न ही हादसे के बारे में कोई विस्तृत जानकारी दी है। बचाव कार्य और घायलों की चिकित्सीय जांच पूरी होने के बाद ही हताहतों की अंतिम संख्या की पुष्टि होने की उम्मीद है।

सम्बंधित ख़बरें