एशियन गेम्स क्रिकेट टूर्नामेंट में पाकिस्तान का पांचवा विकेट गिरा

एशियन गेम्स क्रिकेट टूर्नामेंट में पाकिस्तान का पांचवा विकेट गिरा

भोपाल [ महा मीडिया] भारत ने पाकिस्तान के विरुद्ध एशियन गेम्स क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। 212 रन के टारगेट का पीछा कर रही पाकिस्तान की टीम का स्कोर 162/5 है।पाकिस्तान को जीत के लिए 14 गेंदों पर 50 रन की जरूरत है। हसन नवाज फिफ्टी लगाकर नाबाद हैं। वहीं, शिवम दुबे ने सईम अयूब को 29 रन पर आउट कर 87 रन की साझेदारी तोड़ी।इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाए। यह पाकिस्तान के  विरुद्ध भारत का टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर है। अभिषेक वर्मा ने 28 गेंदों पर 61 रन बनाए जबकि तिलक वर्मा 22 गेंदों पर 51 रन बनाकर नाबाद रहे।

सम्बंधित ख़बरें