भारत ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध टॉस जीतकर बैटिंग चुनी
भोपाल [ महामीडिया] भारत ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध तीसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया है। मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।अंशुल कंबोज इस मैच से वनडे डेब्यू कर रहे हैं जबकि मोहम्मद सिराज और नीतीश रेड्डी की टीम में वापसी हुई है। भारत सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले 8-8 विकेट से जीतकर 2-0 की बढ़त बना चुका है।
संभावित टीम :
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा/यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड/ध्रुव जुरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नमन धीर, मोहम्मद सिराज, आकीब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार।
वेस्टइंडीज: जॉन कैंपबेल, ज्वेल एंड्रयू, शाई होप (कप्तान-विकेटकीपर), अमीर जांगू, रॉस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जायडन सील्स, विटेल लॉज।