केन्या के बालिका आवासीय विद्यालय में आग लगने सें 16 छात्राओं की मौत
भोपाल [महामीडिया]
केन्या के सेंट्रल इलाके में एक बालिका आवासीय विद्यालय में आग लगने सें 16 छात्राओं की मौत हो गई है जबकि 73 घायल हो गईं है। यह आग आज गुरुवार करीब 1 बजे गिलगिल इलाके के उतुमिशी गर्ल्स एकेडमी सीनियर स्कूल में लगी। राहत और बचाव टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं है। रेस्क्यू वर्कर्स ने घायल छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया है। आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। केन्या में स्कूलों में आग लगने की घटनाएं पहले भी होती रही हैं।