गुजरात में अत्याधुनिक सी ब्रिज बनेगा

गुजरात में अत्याधुनिक सी ब्रिज बनेगा

भोपाल [ महामीडिया] केंद्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने खंभात की खाड़ी पर एक शानदार और अत्याधुनिक सी ब्रिज बनाने की दिशा में अहम कदम उठाए हैं। यह कनेक्टिविटी जामनगर-भावनगर-भरूच हाई-स्पीड कॉरिडोर का एक बड़ा हिस्सा बनेगी।अभी भावनगर से भरूच या सूरत जाने के लिए बगोदरा या वडोदरा होते हुए लंबा रास्ता लेना पड़ता है जिसमें लगभग 7 से 8 घंटे लगते हैं। लेकिन इस नए एक्सप्रेसवे  के तहत प्रस्तावित लगभग 30 किलोमीटर लंबे सी-ब्रिज के बनने के बाद यह दूरी सिर्फ 45 मिनट से 1 घंटे में तय की जा सकेगी। इस हाईवे प्रोजेक्ट की वजह से भावनगर और सूरत के बीच की दूरी लगभग 240 किलोमीटर कम हो जाएगी, जिससे गाड़ी चलाने वालों के करोड़ों रुपये का फ्यूल बचेगा। भारत की सबसे लंबा सी-ब्रिज मुंबई का 'अटल सेतु' (21.8 km) है। लेकिन खंभात की खाड़ी पर बनने वाला यह अद्भुत ब्रिज लगभग 30 किलोमीटर लंबा होगा जो बनने के बाद भारत का सबसे लंबा सी-ब्रिज बन जाएगा। यह छह लेन का हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे सूरत के पास के इंडस्ट्रियल इलाकों और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को सीधे जोड़ेगा।

सम्बंधित ख़बरें