नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा

नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा

भोपाल [ महामीडिया] 

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराकर बड़ा उलटफेर किया। प्रज्ञानानंदा ने क्लासिकल मुकाबले में कार्लसन को हराकर तीन अंक हासिल किए। इस जीत से वह 4.5 अंक लेकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए। विमेंस कैटेगरी में दिव्या देशमुख ने जीत का सिलसिला जारी रखा है वह नंबर-2 पर हैं। प्रग्गनानंद ने भी शानदार खेल दिखाते हुए कार्लसन को क्लासिकल मुकाबलों में मात दी है। उनकी आक्रामक और रणनीतिक खेल शैली ने दुनियाभर के विशेषज्ञों को प्रभावित किया है। महिला वर्ग में भी भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी चमक बिखेरी है। दिव्या देशमुख ने टूर्नामेंट में पदार्पण करते हुए विश्व चैंपियन जू वेनजुन जैसी खिलाड़ियों को हराकर शीर्ष स्थान की दौड़ में जगह बनाई है। 

सम्बंधित ख़बरें