लाभांश को सरकार ने विंडफॉल प्रॉफिट मानने से इंकार किया
भोपाल [ महामीडिया]
देश की सरकारी तेल विपणन कंपनियों के लाभ को लेकर चल रही राजनीतिक बहस के बीच वित्त वर्ष 2025-26 में ओएमसी का कुल संयुक्त मुनाफा 77,821 करोड़ रुपए रहा लेकिन इसे 'बंपर कमाई' या 'विंडफॉल प्रॉफिट' कहना पूरी तस्वीर को नहीं दिखाता। विपक्ष लगातार यह आरोप लगा रहा है कि पश्चिम एशिया संकट और ईंधन कीमतों के बीच लाभांश में 130 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि आंकड़े बताते हैं कि यह बढ़ोतरी एक असामान्य रूप से कमजोर पिछले वित्त वर्ष की तुलना में दिखाई दे रही है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ोतरी का बचाव करते हुए कहा है कि आपूर्ति संकट के बावजूद भारत में ईंधन कीमतों में संशोधन पड़ोसी देशों की तुलना में सीमित रहा है लेकिन इसे 'बंपर कमाई' या 'विंडफॉल प्रॉफिट' नहीं माना जा सकता ।