सीयूईटी की आज होने वाली परीक्षा 31 मई को होगी
भोपाल [ महामीडिया] आज 28 मई को होने वाली सीयूईटी परीक्षा को बकरीद के चलते स्थगित कर दिया गया है । नोटिफिकेशन के अनुसार 28 मई को होने वाली परीक्षा अब 31 मई को आयोजित की जाएगी। 31 मई को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। 6 जून को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए जायेंगे।