कांगो में इबोला संक्रमण से हजारों लोग प्रभावित
भोपाल [ महामीडिया] अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के पूर्वी हिस्से में इबोला संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। 26 मई तक देश में 121 कंफर्म केस और 17 मौतें दर्ज की जा चुकी हैं। वहीं संदिग्ध मामलों की संख्या बढ़कर 1,077 तक पहुंच गई है जबकि संदिग्ध मौतों का आंकड़ा 238 बताया गया है। इटुरी प्रांत में अकेले 16 नए कंफर्म केस सामने आए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि पूर्वी कांगो इस समय युद्ध और बीमारी के “खतरनाक टकराव” का सामना कर रहा है। लगातार हिंसा और विस्थापन के कारण संक्रमण को रोकना और मरीजों को अलग करना बेहद मुश्किल हो गया है। पूर्वी कांगो में फैली अस्थिरता ने व्यवस्था को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। संपर्क ट्रेसिंग कमजोर हो गई है, लैब रिपोर्ट आने में देरी हो रही है और सुरक्षा उपकरणों की कमी बनी हुई है। साथ ही आइसोलेशन सेंटर स्थापित करने में भी लगातार बाधाएं आ रही हैं।