नवीनतम
रिलायंस इंडस्ट्रीज की वार्षिक आम सभा 19 जून को
भोपाल [ महामीडिया] रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की वार्षिक आम बैठक 19 जून 2026 को होगी। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और अन्य ऑडियो-विजुअल माध्यमों के जरिए दोपहर 2:00 बजे शुरू होगी। इस बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए घोषित ₹6 प्रति शेयर के लाभांश को मंजूरी दी जा सकती है।कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए योग्य शेयरधारकों की पहचान करने के लिए 5 जून 2026 को "रिकॉर्ड डेट" तय की है।