भाजपा ने चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले

भाजपा ने चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले

भोपाल [महा मीडिया] 

भाजपा ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली में हर्ष मल्होत्रा, पंजाब में सरदार केवल सिंह ढिल्लों, हरियाणा में डॉ. अर्चना गुप्ता और त्रिपुरा में अभिषेक देबरॉय को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। दिल्ली, हरियाणा, और त्रिपुरा जैसे राज्यों में संगठन के चुनाव पहले ही पूरे हो चुके थे लेकिन नए नामों की घोषणा लंबित थी।  संगठन को मजबूत करने के लिए यह नियुक्ति की गई है।

सम्बंधित ख़बरें