मेटा ने मूल्य संवर्धित सदस्यता योजना पेश की
भोपाल [ महामीडिया]
सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने नए मूल्य संवर्धित सदस्यता योजना पेश की हैं। इसके तहत एप्स के ‘प्लस’ वर्जन रोल आउट किए जा रहे हैं। इस प्लान को लेने वाले यूजर्स को स्पेशल टूल्स और कस्टमाइजेशन के विकल्प मिलेंगे। इसके लिए पैसे चुकाने होंगे। यह कदम मेटा की विज्ञापन के अलावा कमाई का नया जरिया बनाने की रणनीति का हिस्सा है। नए प्लस प्लान कंपनी के मौजूदा 'मेटा वेरिफाइड' प्लान की जगह नहीं लेंगे।मेटा ने अभी इन नए 'प्लस' सब्सक्रिप्शन प्लान्स को वैश्विक स्तर पर रोलआउट करने की घोषणा की है लेकिन कंपनी ने भारत में इसकी लॉन्चिंग की तारीख का ऐलान नहीं किया है।